पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेन रोड में हर दिन तीन से चार मोटरसाइकिलों की हो रही चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेन रोड से इन दिनों बाइक चोरी बढ़ गई हैं। हर दिन तीन से चार बाइक चोरी हो रही है। सर्जना चौक से जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स के बीच हो रही है बाइक चोरी। सबसे अधिक बाइक चोरी जीईएल चर्च के पास से हो रही है।

बुधवार को भी जीईएल चर्च के पास से बड़ाई निवासी मो. शफीउल्लाह की बाइक (जेएच01एजेड-2176) चोरी हुई। जब वह खरीदारी कर लौटे तो उनकी बाइक गायब है। इस संबंध में उन्होंने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बड़ी घटना होने पर पुलिस खोजती है सीसीटीवी

हत्या या बड़ी लूट की घटना होती है तो पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी ढूंढती है। लेकिन बाइक चोरी होने पर पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज कर चोरों को पकड़ना और बाइक रिकवर करना भूल जाती है। यहीं वजह है कि बाइक चोरी की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से राजधानी रांची में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

सर्जना चौक से जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स के बीच चोरों की चांदी
खबरें और भी हैं...