पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. अर्नाला पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पूर्व प्रेमिका के पति को चाकुओं से गोद डाला था। घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की वाइफ से भी पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक यह लव ट्रायंगल का मामला है।
लगातार 20 बार किया चाकुओं से वार
- गिरफ्तार शख्स समीर मिर्जा भुसावल का रहनेवाला है। वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड फिरोज शेख की हत्या के मकसद से शुक्रवार को मुंबई आया था। वारदात वाली रात समीर पहले से फिरोज के घर के बाहर इंतजार कर रहा था। जैसे ही फिरोज घर की तरफ आया उसने उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।
- उसने फिरोज पर घर के बाहर ही चाकुओं से कम से कम 20 बार हमला किया था।
पुलिस के मुताबिक, फिरोज को काफी गंभी चोटें आईं हैं। उसके शरीर के कई अंदरूनी अंग कट गए हैं जिसकी वजह से उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
शादी के बाद भी बातचीत करते थे दोनों
- तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी समीर और फिरोज की वाइफ एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों पुणे में एक कैटरिंग कंपनी में काम करते थे। लेकिन पांच साला पहले फिरोज की एक्स गर्लफ्रेंड की शादी समीर से हो गई।
- शादी के बाद वह विरार चली आई, लेकिन आरोपी संग उसकी बातचीत जारी रही। इस हमले के बाद पुलिस टीम फिरोज की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है।
- समीर को लग रहा था कि फिरोज अगर उनके रास्ते से हट जाएगा तो दोनों एक हो जाएंगे। पुलिस को पूरा यकीन है की इस हमले में फिरोज की पत्नी की भूमिका रही है और उसी ने समीर को पति के आने जाने की पूरी जानकारी दी थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.