पूर्व सीएम हुड्डा ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले-इस सरकार की किसानों से जुड़ी हर नीति फरेब से भरी
चंडीगढ़। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार की किसान से जुड़ी हर नीति फरेब से भरी है। जिस तरह की ठगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आड़ में किसानों के साथ हुई, वैसा ही भावान्तर भरपाई योजना में हुआ है। सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च कर अनुदान का लालच दिखाया और किसान को ज्यादा क्षेत्र में टमाटर की फसल लगाने के लिए तैयार किया और जब फसल बाजार में आई तो खरीदार नहीं मिला। विवश होकर किसान को टमाटर या तो गोशालाओं में देना पड़ा या सड़कों पर फेंकना पड़ा। भावान्तर भरपाई योजना में सरकार द्वारा टमाटर का मूल्य चार रुपए प्रति किलो तय किया, जो बहुत कम है। सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।