पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि रघुवर दास से उनकी बार-बार मुलाकात होती है तो उसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए। किसी की भी सरकार रही हो, वे झारखंड के लोगों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते रहे हैं। रघुवर दास से उनकी मुलाकात के राजनीतिक मायने निकालना ठीक नहीं है। कोड़ा शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन में कुछ देर रुके थे। परिसदन में बातचीत के दौरान कोड़ा ने कहा- रघुवर सरकार में सबसे अहम मसला रोजगार का है। कौशल विकास की योजना के तहत लोगों को प्रशिक्षण जरूर दिया गया, मगर रोजगार का सृजन नहीं हुआ। यहां के लोग दूसरे प्रदेशों में गए, जहां उनका शोषण किया जा रहा है। इतनी भी मजदूरी नहीं मिलती कि पेट भर सके।
जभासपा का भाजपा में विलय नहीं, अकेले लड़ेंगे
जभासपा (जय भारत समानता पार्टी) के अध्यक्ष मधु कोड़ा ने कहा- उनकी पार्टी का भाजपा में विलय नहीं होगा। लोकसभा, विधानसभा व पंचायत चुनाव जभासपा अपने दम पर लड़ेगी। गीता कोड़ा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया, वजह यह थी- भाजपा के उम्मीदवार अपेक्षाकृत बढ़िया थे। दूसरे दल का उम्मीदवार अधिक योग्य लगता तो उस बाबत विचार करते।
सरयू राय ने सभी गलत आरोप लगाए
मधु कोड़ा ने कहा- सरयू राय ने उन पर जो आरोप लगाए, वे गलत थे। सरयू राय ने उनके पास 4 हजार करोड़ रुपए होने की बात बताई। जांच में 100 करोड़ भी नहीं मिला। वे खुद दस्तावेज देख सकते हैं। वे बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.