पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबरीवाला(मुक्तसर). गांव मल्लन के कोठे भोले वाले (कोटली अबलू) के पूर्व कांग्रेसी सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य जसविंदर सिंह छिंदा को मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवाराें ने 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। जसविंदर की छाती व सिर में गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वह गांव दोदा के कोठे सुरगापुरी में किसी के भोग में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में उन पर हमला हो गया।
बेटे के बयान के आधार पर केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू
- गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब जसविंदर सिंह छिंदा भोग पर शामिल होने बाइक से गए थे। जब वह काऊनी की मल्लन वाली सड़क पर पहुंचे तो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनको 6 गोलियां लगीं इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- पुलिस ने जसविंदर के बेटे बोहड़ सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। थाना कोटभाई के एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है, परंतु फिर भी पुलिस ने नाकेबंदी करके कातिलों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.