पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी। पत्नी से कहासुनी की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक पति को घर से ही हिरासत में ले लिया तथा थाने ले जाकर जमकर पीटा। पीटे जाने से पूर्व सैनिक की पीठ पर मार के निशान भी थे। उसने एसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दी तथा आरोप लगाए कि पुलिसकर्मियों ने नशे की हालत में उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस तरह पीटने से इंकार किया है। पुलिस ने पूर्व सैनिक की पत्नी को एसपी के सामने पेश किया, जहां महिला ने पति पर उसके व बच्चों के साथ मारपीट के आरोप लगाए। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। पूर्व सैनिक बोला...पुलिस ने किया थर्ड डिग्री टॉर्चर...
- जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी सुनील कुमार 31 जनवरी को आर्मी से रिटायर हुआ था।
- सुनील के अनुसार 14 मई की रात पत्नी के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को फोन कर दिया। उसके बाद मायके पक्ष के लोग पुलिस को साथ लेकर पहुंच गए।
- पुलिस ने बिना किसी पूछताछ के सीधे घर में सुनील की पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद उसे थाने में ले जाकर भी रातभर पीटा गया।
- सुनील का आरोप है कि थाने में पहले तो उसकी थप्पड़-मुक्कों से पिटाई की गई। उसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया गया। रात के समय थाने में तैनात दो एएसआई उसके कमरे में पहुंच गए। दोनों ने नशे में उसे डंडों से पीटा।
एसएचओ बोले- महिला ने पहले भी शिकायत दी थी
- जाटूसाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने सुनील के खिलाफ 5 मई को भी शिकायत दी थी। उस समय दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों से परिवार के लोगों थाने आए तथा समझौता हो गया था।
- 14 मई को महिला ने सुनील के खिलाफ मारपीट करने की फिर शिकायत दी। कहा कि वह पैसों के लिए उससे मारपीट करता है तथा बच्चों को भी पीटता है। पुलिस ने अपराध की आशंका के चलते 107/51 के तहत सुनील को हिरासत में लिया था। मारपीट के आरोप गलत हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.