पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगोरखपुर. दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय बीएससी फर्स्ट ईयर के मैथ और बीए सेकेंड ईयर के समाजशास्त्रा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार सुबह पहली पाली में सुबह बीए-बीएससी के पेपर सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप पर लीक हो गया। इसके बाद आनन-फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर स्थगित कर दिया।
- सुबह विश्वविद्यालय पर पहुंचे परीक्षार्थियों को भी निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। विश्वविद्यालय में सुबह की पाली में परीक्षा देने आई छात्रा साक्षी और अंशू ने बताया कि उनकी पूरी तैयारी पर पानी फिर गया और नए सिरे से उन्हें तैयारी करनी पड़ेगी। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार देर शाम पर्चा आउट होने की खबर मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद ही परीक्षा स्थगित कर दी गई।
- मगलवार सुबह दूसरी पाली में होने वाले समाजशास्त्र की परीक्षा का पर्चा आउट होने के बाद इसे भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. एसके दीक्षित की अगुवाई में जांच समिति गठित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों से दोनों पेपर वापस मांग लिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।
6 हजार विद्यार्थी कर रहे हैं अध्यक्ष
- गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में लगभग पौने दो लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। जबकि विश्वविद्यालय में 6,000 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से 305 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसके पहले भी वर्ष 2012 की वार्षिक परीक्षा में बीए-बीएससी का अंग्रेजी का प्रथम लीक हो चुका है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.