पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Examination Will Be Held From 24 To 28 In Two Seats Of Inter Vocational

इंटर वोकेशनल की दो सिटिंग में 24 से 28 तक आयोजित होगी परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटर की वोकेशनल परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा 24 से 28 मार्च से आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सिटिंग में होगी। फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा सुबह 9:45 से दिन के एक बजे आयोजित की जाएगी। वहीं सेकेंड सिटिंग की परीक्षा दिन के दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। तीन घंटे की परीक्षा होगी जबकि 15 मिनट प्रश्नपत्र पढऩे के लिए मिलेंगे। प्रवेशपत्र 20 मार्च से डाउनलोड कर सकते हैं। जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर स्कूल के छात्र-छात्राओं को देने के लिए कहा गया है। प्रवेशपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित स्कूल के माध्यम से जैक कार्यालय से सुधार करा सकते हैं। वहीं, प्रायोगिक परीक्षा परीक्षा 29 मार्च से 31 मार्च के बीच होगी। प्रायोगिक परीक्षा स्टूडेंट्स के अपने विद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री जैक कार्यालय से 23 मार्च से प्राप्त कर लेने के लिए कहा गया है। इसके लिए स्कूल के प्राचार्य पहले से व्यवस्था करेंगे।

विषय के अनुसार रुटीन

24 मार्च को फर्स्ट सिटिंग में परीक्षा नहीं है। वहीं, दूसरी पाली में संबंधित विषय की परीक्षा होगी। 25 मार्च को पहली पाली में राष्ट्रभाषा व दूसरी पाली में ट्रेड प्रथम पत्र की परीक्षा होगी। इसी तरह 26 मार्च को प्रथम पाली में अंग्रेजी व द्वितीय पाली में ट्रेड द्वितीय पत्र तथा 28 मार्च को प्रथम पाली में फाउंडेशन कोर्स और दूसरी पाली में ट्रेड तृतीय पेपर की परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...