पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Expels Sunil Singh Who Registers Case Against Congress President In Jharkhand

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पर केस दर्ज कराने वाले सुनील सिंह को पार्टी से निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता सुनील कुमार सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है। उनके साथ रामगढ़ के खगेंद्र साव और शांतनु मिश्रा को भी पार्टी संविधान का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। 


- सुनील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पर एनकाउंटर करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पार्टी ने इस मसले पर सुनील कुमार को शोकॉज किया। सुनील ने सात अप्रैल को अपना जवाब पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया। अनुशासन समिति ने माना कि सुनील ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।


- अनुशासन समिति ने माना है कि रामगढ़ निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने के कारण ही रामगढ़ जिला अध्यक्ष रणधीर गुप्ता के खिलाफ समानांतर कमेटी बनाते हुए खगेंद्र साव खुद अध्यक्ष बन गए। इसमें शांतनु मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इसके बाद इन्हें पार्टी से निकालने की कार्रवाई की गई।

 

 

खबरें और भी हैं...