पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 7 एक्सपर्ट टिप्स,Expert Tips For Skin And Pimple Problems

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये 7 एक्सपर्ट टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिंपल्स से लेकर , बॉडी ओडर (तन की दुर्गंध), चेहरे और बॉडी पर होने वाले अनचाहे बाल तक - स्किन समस्याओं की लिस्ट काफी लंबी है।इनमें से मुंहासों की समस्या सबसे ज़्यादा होती है क्योंकि आपकी बॉडी में androgens हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है।

 

ये हॉर्मोन्स sebaceous glands के साइज़ को बढ़ा देता है जिसकी वजह से बॉडी में ऑयल की क्वांटिटी बढ़ जाती है। फेमस डर्मटॉलजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) Dr Jamuna Pai का कहना है कि - इस समस्या से आप एक बार में और हमेशा के लिए छुटकारा नहीं पा सकते हैं, लेकिन हां, इसे आप कम ज़रूर कर सकते हैं और इसे बार-बार होने से रोक सकते हैं। ये आपको बताएंगी कि इस गंभीर समस्या से कैसे छुटकारा पाएं।

 

मुहांसे और ब्लैकहेड्स को कभी भी फोड़ने की कोशिश ना करें। अगर अक्सर आपके चेहरे, चेस्ट और पीठ पर पिंपल्स होते हैं तो इन जगहों पर वैक्स भी ना करवाएं।

 

सोने से पहले अपनी स्किन को अच्छे क्लीन्ज़र से साफ करें। ऐसे क्लीन्ज़र जिसमें सी सॉल्ट (sea salt) जैसे एक्सफोलिएंट हो, का इस्तेमाल करें। ये ब्लैक हेड्स कम करने में मदद करेगा।

 

ऐसे क्लीन्ज़र जिसमें salicylic, alpha hydroxy या lactic acid होते हैं, चेहरे की गंदगी और ऑयल को खत्म करता है। इससे आपके चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं।

 

अच्छे फिजिशियन के गाइडेंस में, विटामिन A या zinc के सपलीमेंट्स लें। ये sebum के प्रोडक्शन को कम करेगा और साथ ही साथ ब्लैकहेड्स को भी घटाएगा।

 

ये काफी ज़रूरी होता है की आप एक सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें (चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो) जिसमें क्लेन्ज़िंग और मॉइश्चराइज़िंग के साथ-साथ हर रोज एक अच्छा सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी शामिल हो। हेल्दी खाएं और एक अच्छा एक्सरसाइज़ रूटीन फॉलो करें। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं और आराम करने के लिए भी थोड़ा समय निकालें।

 

चाहे कोई भी मौसम हो, आप घर में हों या बाहर, सनस्क्रीन का हमेशा इस्तेमाल करें।

 

चेहरे को हर समय ठंडे पानी से धोकर साफ रखें। लेकिन ध्यान रखें कि अपने चेहरे को खुरदुरे तौलिए से ना पोंछे।

 

ऐसा कुछ भी जो कड़ा हो जैसे की रूखे ग्रैन्यूल्स वाले स्क्रब्स, चेहरे पर इस्तेमाल ना करें। अगर आपको मुंहासे की काफी गंभीर समस्या है तो कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डर्मटॉलजिस्ट की सलाह ज़रूर लें।

 

खबरें और भी हैं...