पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Exploitation Due To The Work Of 15 Employees With Only Three

15 कर्मचारियों का काम मात्र तीन के पास होने से हो रहा शोषण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोशल वालंटियर ऑर्गेनाइजेशन ने कहा है कि चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगल बेरी में कुल सफाई कर्मचारियों के 15 पद स्वीकृत हैं । लेकिन वर्तमान समय में केवल तीन कर्मचारियों से 15 सफाई कर्मचारियों का काम लिया जा रहा है। ऐसे में उन कर्मचारियों का जहां शारीरिक रूप से शोषण हो रहा है वही मानसिक रूप से भी इन कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष संजीव नागवान ने यहां जारी बयान में कहा है कि तीन कर्मचारी पूरी वाहिनी का कार्य किस प्रकार करते होंगे, यह अपने आप में एक सवाल भी है। ऐसे में तीन कर्मचारियों के साथ अन्याय तो हो रहा है साथ में इनका डटकर शोषण भी हो रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक हिमाचल से आग्रह किया है कि चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगल बेरी में स्वीकृत पदों की संख्या 15 है तो तुरंत सुविधा के अनुसार रखे हुए सफाई कर्मचारियों की एडजस्टमेंट निरस्त की जाए तथा उन्हें आरक्षित वाहिनी जंगल बेैरी में ही नियुक्त करके कार्य लिया जाए ताकि बाकी कर्मचारियों का शोषण बंद हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऑर्गेनाइजेशन जनहित याचिका न्यायालय में दायर करेगा। जिसके लिए चतुर्थ आरक्षित वाहिनी जंगल बेरी के पदाधिकारी उत्तरदाई होंगे।

खबरें और भी हैं...