पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुकमा। किस्टारम से लगभग 12 किमी दूर तुमीरपाड़ के जंगलों में शुक्रवार दोपहर नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन की एक कम्पनी के साथ लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार की देर शाम डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों की टुकड़ियां सुरक्षित किस्टाराम लौट आई। नक्सली कैंप से जवानों को भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिली है।
- एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जवानों ने नक्सलियों के अस्थायी कैंप से एक एयर पिस्टल, दस पैकेट एयर गन बुलेट, चार टिफिन बम, बारह जिलेटिन रॉड, पांच सौ ग्राम ब्लैक पाउडर, तीन किलो यूरिया, बीस डेटोनेटर, पांच मीटर कोर्डेक्स वायर, एक एम्पलीफायर, दो बैटरी, दस मीटर इलेक्ट्रिक वायर, पांच कैमरा फ्लैश लाइट, तीन पिट्ठू बैग, दो मल्टीमीटर, स्केल, राइफल सिलिंग, तीर बम, भरमार बंदूक का बारुद, टेप, दवाइयां एवं नक्सली उपयोग की अन्य दैनिक उपयोग सामग्री जवानों ने बरामद की है।
शुक्रवार को नक्सलियों ने 7 वाहन फूंक दिए
- शुक्रवार को नक्सलियों ने भांसी में 2 अलग-अलग स्थानों में घंटे भर के अंदर जमकर उत्पात मचाया। यहां न केवल निर्माण कार्यों में लगे 7 वाहनों को आग के हवाले किया, बल्कि वार्ड पंच जयदेव नाग की भी पत्थर से कुचलकर व पीट पीटकर हत्या कर दी।
एनकाउंटर में नक्सली ढेर, घायल साथियों को ले भागे
- सुकमा से सटे पड़ोसी राज्य ओडिशा और आंध्रप्रदेश की सरहद पर गुरुवार सुबह मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में आंध्र की ग्रे-हाउंड्स व ओडिशा की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों का अस्थायी कैंप धवस्त कर एक नक्सली हो मार गिराया। मारे गए नक्सली का शव, एसएलआर व थ्री नॉट थ्री राइफल समेत अन्य नक्सली सामाग्री जवानों ने मौके से बरामद किया है। शुक्रवार दोपहर मारे गए नक्सली का शव व बरामद हथियार मलकानगिरी लाया गया। बताया गया कि एनकाउंटर में बड़ी संख्या में नक्सलियों को गोली लगी है। अपने घायल साथियों को लेकर नक्सली मौके से भागने में कामयाब रहे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.