- Hindi News
- National
- Panchkula News Extra Staff And Doctors Will Be On Duty In General Hospital Today
जनरल हॉस्पिटल में आज एक्स्ट्रा स्टाफ और डॉक्टर्स की ड्यूटी रहेगी
पंचकूला में सोमवार को 2 और युवकों को रिपोर्ट किया गया। दोनों इटली गए थे और अलग-अलग फ्लाइट से भारत लौटे। इसके बाद दोनों युवकों की डिटेल पंचकूला हेल्थ डिपार्टमेंट को दी गई। अब दोनों पैसेंजरों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। एक युवक सेक्टर-26 का रहने वाला है और दूसरा बरवाला के पास का। डिपार्टमेंट ने स्विट्जरलैंड गए पति-प|ी के भी सैंपल लिए गए थे। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को कोरोना वायरस को लेकर डीसी ने हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग ली। जिसमें डीसी ने कहा कि ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, मास्क और सेनिटाइजर आउट ऑफ स्टॉक है। जिसमें डीसी ने कहा कि ऐसे में लोग मास्क और हैंड सेनिटाइजर के पीछे न भागें। भीड़-भाड़ वाले एरिया में जाएं तो साफ रूमाल से मुंह ढकें।
इवनिंग और नाइट ड्यूटी में रहेंगे 3-3 स्पेशलिस्ट डॉक्टर: होली पर ज्यादातर लडाई-झगड़े के केस दोपहर बाद आते हैं। जिसके बाद देर रात तक ऐसे ही केस आते रहते हैं और अस्पताल में घायलों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए मंगलवार को होली के दिन सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में मॉर्निंग ड्यूटी में 2 डॉक्टर तैनात रहेंगे। जबकि, इवनिंग और नाइट ड्यूटी में 3-3 डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर शिफ्ट वाइज अपना राउंड भी करेंगे। जबकि, सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी कॉल पर भी रखा गया है।
सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां
रद्द कर दी गई हैं
होली के दिन क्लास फोर कर्मचारी से लेकर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों तक की ड्यूटी लगाई है। कोरोना वायरस के चलते पहले ही डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। अब होली के दिन सभी डॉक्टरों को बोल दिया गया है कि कोई भी अपना स्टेशन छोड़कर बाहर नहीं जाएगा। -डॉ. सरीता यादव, पीएमओ, जनरल अस्पताल
तक ऐसे ही केस आते रहते हैं और अस्पताल में घायलों की संख्या बढ़ जाती है। इसलिए मंगलवार को होली के दिन सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में मॉर्निंग ड्यूटी में 2 डॉक्टर तैनात रहेंगे। जबकि, इवनिंग और नाइट ड्यूटी में 3-3 डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट डॉक्टर शिफ्ट वाइज अपना राउंड भी करेंगे। जबकि, सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी कॉल पर भी रखा गया है।
स्प्रिंग फेस्टिवल में जांच के लिए स्पेशल कॉर्नर
31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाई जाएगी
पंचकूला में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीज नहीं आया है। अभी तक ऐसे 26 पैसेंजरों को रिपोर्ट किया गया है जो दूसरे देश से वापस आए हैं। इनमें भी किसी को कोरोना वायरस के सिमटम नहीं है। सभी डिपार्टमेंट्स को लेटर जारी कर दिए गए है 31 मार्च तक बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाई जाएगी। -मुकेश कुमार आहुजा, डीसी पंचकूला
सेक्टर 5 में स्प्रिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। इसमें भी अभी अधिकारियों को कोरोना वायरस का डर सता रहा है। जिसके लिए एक मीटिंग भी होनी है। स्प्रिंग फेस्टीवल में पब्लिक के लिए स्पेशल कॉर्नर बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इसमें एंट्रेंस और पार्क के दूसरे साइड पर 2 या 2 से ज्यादा स्पेशल कॉर्नर बनाकर डॉक्टरों की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।