पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एफए : चेल्सी ने आठवीं बार खिताब जीता

एफए : चेल्सी ने आठवीं बार खिताब जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एफए : चेल्सी ने आठवीं बार खिताब जीता

बीबीसी के अनुसार, चेल्सी ने आठवीं बार दुनिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट में से एक एफए कप का खिताब जीता। इससे पहले, चेल्सी ने 2012 में लिवरपूल को 2-1 से हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था।
वेम्बली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने सधी हुई शुरुआत की और अपनी डिफेंस पर जोर दिया। युनाइटेड के खिलाड़ियों ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखा लेकिन चेल्सी कुछे मौकों पर कोच जोसे मोरिन्हो की टीम के डिफेंस को भेदने में कामयाब रही।
मैच के 22वें मिनट में डिफेंडर फिल जोन्स ने चेल्सी के ईडन हैजार्ड को बॉक्स में गिरा दिया जिसके कारण चेल्सी को पेनाल्टी दी गई। हैजार्ड ने इस मौके को जाया नहीं किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ की शुरुआत में भी युनाइटेड ने अधिक पजेशन रखा लेकिन उन्हें एंटोनियो कॉन्टे की टीम के खिलाफ गोल करने के लिए लगातार कड़ी मशक्कत करी पड़ी।
युनाइटेड 73वें मिनट में मार्कश रैशफोर्ड एवं जेसे लिंगार्ड की जगह रोमेलू लुकाकू और एंथोनी मार्सिएल को मैदान पर लाई लेकिन यह दोनों खिलाड़ी भी चेल्सी को खिताब जीतने से नहीं रोक पाए।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...