पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनासिक. महाराष्ट्र के नासिक में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने रॉड से अपने मैनेजर की पिटाई कर दी। 16 मई की इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसी वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोटिस देने की वजह से हुई पिटाई
- नासिक पुलिस के मुताबिक, सातपूर एमआईडीसी स्तिथ डायनॅमिक प्रा.लि. कंपनी के मैनेजर सचिन दलवी ने अपने कुछ कर्मचारियों को ठीक से काम न करने की वजह से नोटिस दिया था।
- इसी नोटिस से खफा होकर बुधवार को आरोपी कर्मचारी सुरेश चव्हाण ने कंपनी के मैनेजर सचिन दलवी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दूसरा कर्मचारी आनंद सिंह भी वहां आया और उसने भी दलवी पर हमला बोल दिया।
- इस पूरे मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी मिलकर मैनेजर की पिटाई करते रहे लेकिन फैक्ट्री का कोई भी आदमी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया।
- मैनेजर सचिन दलवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं मैनेजर दालवी को काफी चोटें आई हैं और उनका इलाज नासिक के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.