पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा, Real Facts About Lord Krishna Temple From Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

असली है \'तारक मेहता..\' की गोकुलधाम सोसायटी में बना कृष्ण मंदिर, रोज होती है पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर-घर में फेमस है। इस शो में जो कैम्पस दिखाया गया है, उसे गोकुलधाम सोसायटी नाम दिया गया है। पिछले 10 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे इस शो का सेट फिल्म सिटी मुंबई में 35 हजार स्क्वेयर फीट में तैयार किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शो के कैम्पस में जो कृष्ण मंदिर दिखाया जाता है वो दरअसल रियल मंदिर है। शो के मेकर असित मोदी ने शो के सेट पर ही खासतौर पर मंदिर बनवाया है। आपको बताते है इस मंदिर की पूरी कहानी...

 

 

 

- धर्म में आस्था रखने वाले शो के मेकर असित मोदी ने सेट पर रियल में एक मंदिर बनवाया है। 
- मंदिर बनने के बाद इसमें पूरे विधि-विधान के साथ मूर्तियों की स्थापना की गई थी।
- पंडित रामचंद्र झा इस मंदिर की देखरेख के साथ ही पूजा-अर्चना भी करते हैं।
- पंडित झा ने DainikBhaskar.com से बातचीत के दौरान बताया कि इस मंदिर की स्थापना हुए 10 साल हो चुके हैं। 
- उन्होंने बताया कि शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' चाहे बंद भी हो जाए या फिर यहां किसी दूसरे शो की शूटिंग भी हो, फिर भी मंदिर हमेशा के लिए रहेगा।
- उन्होंने बताया कि ज्यादातर सेट्स पर फेक मंदिरों का निर्माण किया जाता है, लेकिन इस मंदिर को प्रोड्यूसर असित मोदी ने खासतौर पर बनवाया है।
- पंडित झा ने बताया कि वे पिछले 10 साल से यहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। 
- उन्होंने बताया कि शो से जुड़ा हर मेंबर शूटिंग शुरू करने से पहले मंदिर में दर्शन करता है।
- इतना ही नहीं, शूटिंग शुरू होने से पहले और खत्म होने पर गणपति की आरती की जाती है।
- ये मंदिर 1000 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला है।

 

 

सभी फोटो- Ajit Redekar

 

 

आगे देखें, गोकुलधाम सोसायटी में बने मंदिर की फोटोज...

खबरें और भी हैं...