पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फगवाड़ा मामला : 4 आरोपी अरेस्ट, अफवाहों के बीच फ्लैगमार्च, आज शाम तक बंद रहेगा इंटरनेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर.  फगवाड़ा में हिंसा के बाद चार शहरों में बंद इंटरनेट सेवाएं सोमवार को भी बंद रहेंगी। फगवाड़ा में इतवार को माहौल ठीक रहा, लेकिन एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद रखने की अवधि सरकार ने एक दिन और बढ़ा दी है। पुलिस ने इतवार को रैणक बाजार समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। एडीसीपी इनवेस्टीगेशन एचपीएस परमार की अगुवाई में सात थानों समेत पुलिस लाईन फोर्स समेत, एसीपी सेंट्रल सतिंदर कुमार, एसएचओ अश्वनी गोत्याल, ओंकार सिंह, प्रेम कुमार फील्ड में रहे।

 

4 आरोपी अरेस्ट

- फगवाड़ा फगवाड़ा में शक्रुवार रात दाे पक्षों में हुई झड़प के बाद नामजद किए गए 30 में से चार आरोपियों को रविवार को अरेस्ट कर लिया गया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दूसरी तरफ रविवार को शहर के हालात सामान्य रहे, लेकिन तनाव की स्थिति बनी रही।

- एहतियात के तौर पर सरकार ने मोबाइल इंटरनटे-एसएमएस पर पाबंदी सोमवार शाम तक बढ़ा दी है। शहर के कई हिस्सों में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्चकिया। इलाके में बीएसएफ, आरएएफ, एआरपी के दो हजार से ज्यादा जवान तनैात किए गए हैं।

- हालात के मद्देनजर जालंधर, कपूरथला, नवांशहर और हाेशियारपुर में मोबाइल इंटरनटे व एसएमएस सर्विस पर बैन सोमवार शाम तक बढ़ा दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अफवाहें फैलने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। हालात के हिसाब से इसे घटाया-बढ़ाया जा सकता 

 

खुले रहेंगे स्कूल-कॉलेज

शहर में सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल- कालेज खुलेरहेंगे। कंपनी बाग चौक सेएडीसीपी-1 व एडीसीपी-2 केअंतर्गत इलाकों मेंपुलिस फोर्स नेफ्लैग मार्च के दौरान अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह को फैलानेवालों सेसचेत रहें।

 

इंटरनेट शाम तक बंद

फगवाड़ा मेंएक चौक का नाम बदलने का लेकर दो वर्ग आमने-सामनेहो गए थेऔर हिंसा भड़कनेकेबाद सरकार नेजालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर में24 घंटेके लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करनेका आर्डर जारी किया था। इसेअब 24 घंटेके लिए और बढ़ा अफवाहों से बचें पु दिया गया हैं।

 

अफवाहों से बचें 

डिप्टी कमिश्नर वीके शर्मा और सीपी पीके सिन्हा ने लोगों से अफवाहों से बचने और शरारती तत्वों की पुलिस को जानकारी देने की अपील की है।

 

खबरें और भी हैं...