पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Fake Ib Officer Becomes Accused Of Cheating 4 Crores From More Than 100 People

फर्जी आईबी अफसर बन 100 से अधिक लोगों से 4 करोड़ ठगी का आरोपी धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फर्जी आईबी का ऑफिसर बन राज्य व केंद्र सरकार में नौकरी लगाने के नाम पर 100 से अधिक लोगो से ठगी के आरोपी शेखर कुमार (29) को लालपुर पुलिस ने करमटोली से गिरफ्तार किया है। अबतक की जांच में यह बात सामने आई है कि शेखर कुमार ने नौकरी के नाम पर इन लोगो से चार करोड़ से भी अधिक की ठगी की है। शेखर कुमार के विरुद्ध फरवरी में ठगी के शिकार बड़कागांव हजारीबाग के अशोक कुमार व अन्य चार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार शेखर कुमार के पास से पुलिस ने उसका फर्जी आई कार्ड, ठगी के शिकार लोगे से लिए चेक, उसका फर्जी सेवा पुस्तिका, खुफिया विभाग का फर्जी लेटर सहित अन्य कई कागजात जब्त किए है। पूछताछ में शेखर ने ठगी की बात स्वीकार की है। उसने कितने लोगो को अपना शिकार बनाया है इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है। गिरफ्तार शेखर मूल रूप से मधुकर नगर तिलैया कोडरमा का रहने वाला है। जबकि रांची में वह बसुंधरा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 902 करमटोली में रहता था।

नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लेता था 5 लाख

झारखंड में चला रहा था ठगी करनेवाला गिरोह

पूछताछ में पता चला है कि शेखर झारखंड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का गिरोह चला रहा था। गिरोह में कई लोग हंै जो बेरोजगारों को फंसाते हैं। शेखर पहले बेरोजगारों को अपना आई कार्ड व सेवा पुस्तिका दिखाता था, ताकि लोग उसपर विश्वास करंे। पैसे वह चेक से लेता था। उसके घर से प्रोपर्टी के कागजात, हस्ताक्षर युक्त करीब 75 लाख के ब्लैंक चेक बरामद किया है।

सहायक सचिव का बना रखा था पहचान पत्र

शेखर के पास जो कागजात मिले है, उनमें उसका सहायक सचिव का फर्जी आई कार्ड है। सेवा पुस्तिका में उसका वेतनमान 34800 रु. प्रिंट है। उसके पास से मिनिस्ट्री अॉफ होम अफेयर्स का भी एक फर्जी लेटर मिला है। जिसमें उसने लिख रखा था कि खुफिया विभाग में उसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाता है। प्रदेश पुलिस व गृह मंत्रालय के तत्वावधान में उसकी नियुक्ति 10 वर्ष की होगी।

निजी बॉडीगार्ड व महंगी गाड़ियां रखता था

लालपुर पुलिस शेखर को जब पकड़ने गई, तो उसके घर दो हथियार वाले निजी बॉडीगार्ड और कई महंगी गाड़ियां मिली हैं। पुलिस जांच कर रही है।

शेखर कुमार

मामले में बड़कागांव थाने में भी दर्ज हंै मामला

शेखर के विरुद्ध ठगी मामले में बड़कागांव थाना में भी मामला दर्ज है। पुलिस अब पता लगा रही है कि उसके विरुद्ध और किन किन थानों में मामला दर्ज है। पुलिस उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजेगी। इससे पहले उससे लगातार पूछताछ जारी है।
खबरें और भी हैं...