इंदौर के युवक ने हैदराबाद से बनवाया फर्जी पासपोर्ट, अमेरिका घूम आया, पुलिस की गिरफ्त में
इंदौर। शहर के एक युवक द्वारा हैदराबाद से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद उस फर्जी पासपोर्ट से अमेरिका की यात्रा भी कर ली। युवक ने इसके लिए अपना धर्म तक बदल लिया। युवक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पूलिस तक पहुंची और पुलिस ने योजना बनाकर उसे गिरफ्त में ले लिया।
- क्राइम ब्रांच के एएसपी अमरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापुरा में रहने वाले आमिर नामक युवक की गतिविधियां संदिग्ध है। उसने फर्जी पासपोर्ट बना रखा है और उस पासपोर्ट पर वह अमेरिका की यात्रा भी कर चुका है।
- सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आमिर को पकड़ा। पूछताछ में आमिर ने पुलिस को बताया कि उसने इंदौर और भोपाल से पासपोर्ट नहीं बनाया बल्कि हैदराबाद जाकर वहां से फर्जी पासपोर्ट बनवाया है।
- आमिर ने फर्जी पासपोर्ट बनावाने के लिए अपना धर्म बदल दिया और राजेश अग्रवाल के नाम से पासपोर्ट बनावाया। फर्जी पासपोर्ट बनवाने के पीछे उसका क्या मकसद है इस मामले में पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।