पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL-11 में मंगलवार की रात को मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसे मेजबान मुंबई ने 46 रन से जीत लिया। इस मैच को देखने स्टेडियम आए एक दर्शक के साथ बहुत मजेदार वाकिया हो गया। उसने मजाक-मजाक में ऐसा कुछ कर दिया कि उसके बदले उस फैन को एक लाख रुपए का इनाम मिल गया। यूं जीत लिए 1 लाख रुपए...
- मैच के दौरान ये इंसीडेंट 19.3 ओवर में हुआ। जब एंडरसन की फुलटॉस बॉल पर रोहित शर्मा ने डीप एक्स्ट्रा कवल की ओर शानदार सिक्स लगा दिया।
- रोहित के शॉट पर बॉल सीधे पवेलियन में बैठे लोगों के बीच गई। जहां एक फैन ने बॉल को अपने एक हाथ से कैच कर लिया।
- इस कैच को लेने के साथ ही उस दर्शक ने टाटा नेक्सॉन फैन कैच का अवॉर्ड जीत लिया। दरअसल मैच के दौरान एक हाथ से कैच लेने वाले किसी एक दर्शक को ये अवॉर्ड दिया जाता है। इसमें बतौर इनाम एक लाख रुपए दिए जाते हैं।
- अवॉर्ड जीतने की शर्त यही होती है कि फैन ने वो कैच एक हाथ से लिया हो। दो हाथ से लेने पर ये इनाम नहीं दिया जाता है।
- इस सिक्स को लगाने के साथ ही रोहित का स्कोर 50 बॉल पर 90 रन हो गया, और अगली ही बॉल पर चौका लगाते हुए रोहित ने इस IPL सीजन में किसी बैट्समैन का बनाया हाइएस्ट स्कोर भी बना दिया। हालांकि वे 94 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए।
मैच समरीः
मुंबई इंडियन्स- 213/6 (20 ओवर) (रोहित-94, लुईस- 65)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 167/8 (20 ओवर) (विराट- 92*)
आगे की स्लाइड्स में फोटोज में देखें, कैसे हुआ ये पूरा इंसीडेंट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.