द नाॅलेज बस स्कूल में हुए फैंसी ड्रेस मुकाबले
खरड़| द नाॅलेज बस ग्लोबल स्कूल में फैंसी ड्रेस मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्मांड विषय पर रखे इन फैंसी ड्रेस मुकाबलों में विद्यार्थियों ने विभिन्न पहरावे पहन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रिंसिपल अनिशा सहपाठी ने कहा कि बच्चों के भीतर कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं, अगर उनका सही मार्ग दर्शन किया जाए तो इसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आते हैं। प्रिंसिपल कहा कि इसके साथ न सिर्फ उनके आत्म विश्वास में वृद्धि होती है बल्कि पढ़ाई के तनाव से भी मुक्त करती हैं।