पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tikalmgarh Asaram Yadav Farmer Providing Water To Whole Village From Three Years

पूरे गांव को 3 साल से अपने बोर से पानी पिला रहा ये किसान, पशुओं के लिए भर देते हैं पूरी तलैया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़.  टीकमगढ़ से 12 किलोमीटर दूर तिंदारी गांव में आसाराम लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। 1500 लोगों की आबादी वाले इस गांव में पिछले तीन साल से सूखा पड़ रहा है। लोग पानी को परेशान थे। गांव में सिर्फ आसाराम यादव के ही बोर में पानी बचा था। गांव वालों की परेशानी देख आसाराम खुद आगे आए और पूरे गांव के लोगों को पानी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आसाराम बोर का बिल भी खुद ही भरते हैं। ग्रामीण अब आसाराम को गांव का मुखिया (माते) कहकर बुलाने लगे हैं।

 

पशुओं के लिए भर देते हैं पूरी तलैया

ग्रामीणों का कहना है सूखे गांव की प्यास बुझाने वाले मसीहा है आसाराम। वह बोर से सटक डालकर 24 घंटे लोगों को पानी देते हैं। इसके साथ ही तलैया में पानी छोड़कर पशुओं की प्यास बुझाने का काम भी कर रहे हैं। 1500 की आबादी वाले तिंदारी गांव में हैंडपंप और कुएं सूख गए थे। मात्र आसाराम यादव के बोर से पर्याप्त पानी निकल रहा था। आसाराम का बोर लगभग 12 साल पहले हुआ था। मात्र 95 फीट गहरा है और 70 फीट लाइन डली है। जिसके बाद भी सूखे के समय पर्याप्त पानी दे रहा है।

दिन- रात चालू रहता है बोर

गर्मी के मौसम में पानी की कमी पड़ने के बाद अपनी जमीन को सिंचित करके बोर का साटा लोगों के पानी भरने छोड़ देते हैं। जहां दिन रात पानी भरने के लिए बोर चालू रहता है। सूखे के समय में भी बाेर से पानी मिलने से क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाकर सेवा करने में जुट गए हैं। आसाराम ने बताया कि तीन साल से लगातार अपनी जेब से बिजली का भुगतान कर रहे हैं। पंचायत से सिर्फ साटा प्रदान किया गया अौर बिजली बिल के लिए आश्वासन ही मिलता आ रहा है। सरपंच खाते में राशि डालने की बात करते है। कई बार खाता नंबर ले जाने के बाद भी बिजली बिल की राशि नहीं डाली गई।

 

विधायक ने चौकीदार रखने दिया था आश्वासन

बीते दिनों जनप्रतिनिधियों ने धनवाहा पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया था। उन्होंने तिंदारी गांव पहुंचकर पानी की जानकारी ली। लोगों ने उन्हें आसाराम के बोर के बारे मेें बताया। तब उन्होंने सराहना करते हुूए उसी स्थान पर टपरा डालकर चौकीदार लगाने की बात कही थी। इसके साथ उन्होंने बिजली बिल के भुगतान को पंचायत स्तर पर देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। वहीं तिंदारी गांव के छिपया मोहल्ले में सबसे ज्यादा पानी की समस्या बनी हुई। यहां के लोगों के लिए अपने बोर से पानी देने की सुविधा दास रैकवार ने शुरू की थी। लेकिन पंचायत से किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने से लोगों के लिए पानी सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...