पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंझाबुआ/इंदौर। पेटलावद क्षेत्र के ग्राम भाबरापाड़ा में रविवार सुबह एक ग्रामीण का शव उसके ही खेत पर खटिया के नीचे पड़ा मिला। मृतक का एक हाथ टूटा हुआ था और सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्रारंभिक रूप से मामला हत्या का है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-पुलिस के अनुसार ग्राम भाबरापाड़ा निवासी पूना पिता रंगजी निनामा रोजाना की तरह अपने घर से महज 200 मीटर दूर खेत पर रखवाली के लिए गया था। शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।
- रविवार सुबह पूना की पोती कृष्णा (10) चाय लेकर खेत पर पहुंची तो चौक गई। उसके दादा खटिया के नीचे औंधे मुंह पड़े थें। यह देखकर कृष्णा के मुंह से चीख निकल गई। वह दौड़ती हुई घर पहुंची और घरवालों को बताया। सूचना पाकर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
- सूचना मिलने पर पेटलावद थाना प्रभारी लोकेन्द्रसिंह ठाकुर और सारंगी चौकी प्रभारी श्रद्धासिंह पंवार मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम भी आई। मौका पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया प्रारंभिक रूप से मामला रंजीश में हत्या का लग रहा है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इस आधार पर जांच की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.