किसान मेला एवं प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
नादौन |भरमोटी पंचायत में मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसान मेला एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में एसडीएम नादौन किरण भडाना, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष कौशल कृषक सलाहकार समिति चेयरमैन कमल शर्मा व्यापार मंडल प्रधान त्रिभुवन, निशा रानी, हुकम सिंह बैंस, अशोक, दीप्ति, निशा जाट, बलदेव राणा, अशोक, हंसराज चौधरी भी मौजूद रहे। कृषि विशेषज्ञ ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष कौशल ने वृद्धों व असहाय लोगों बारे विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया ने भी ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे कार्यक्रमों बारे विस्तार से बताया। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है।