पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा रायपुर शहर व ग्रामीण की बैठक एकात्म परिसर में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि डाॅ. रमन सरकार ने पिछले 15 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। बजाज ने जनकारी दी कि रायपुर जिले के 82849 किसानों को विकास यात्रा में 114 करोड़ 71 लाख रुपये का बोनस प्रदान किया जाएगा।
- आपदा प्रभावित किसानों को फसल बीमा एवं सूखा राहत की राशि प्रदान की जा रही है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता विकास यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें विशेषकर किसानों के हित में बनी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाए। बैठक में कार्यकर्ताओ को गौरीशंकर श्रीवास, व्यासनारायन साहू ने भी संबोधित किया।
- इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय साहू, प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, अनिल नायक, अनूप मसन्द, भेखराम साहू, बबला यादव, निर्मल साहू, नारायण यादव, राजेन्द्र अग्रवाल, जगदीश साहू, विनोद तिवारी, ईश्वर देवांगन, संजीव साहू, कृपाराम पटेल, श्रवण कुमार वर्मा, शुभम पांडे एवं बसंत विश्वकर्मा के अलावा किसान मोर्चा के जिला व मण्डल स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
कंटेंट : जॉन राजेश पॉल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.