पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Farmers Will Get Manual Pumps To Spray Medicines In The Field

खेत में दवाइयां स्प्रे करने के लिए किसानों को मिलेंगे मैनुअल पंप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के किसानों को खेतों में फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करने को मैनुअल स्प्रे पंप मिलेंगे। कृषि विभाग के पास इन मैनुअल पंपों की सप्लाई पहुंच गई है और अब उन्हें ब्लॉक वाइज किसानों को सब्सिडी रेट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि इस बार सोलर पंप की जगह मैनुअल पंप किसानों को दिए जा रहे हैं। पहले फेज में अनुसूचित जाति से संबंधित किसानों के लिए पंपों की सप्लाई आई है। इसके बाद दूसरी कैटेगरी के किसानों के लिए भी यह उपलब्ध होंगे।

अलग-अलग फसलों और सब्जियों पर हर सीजन में बीमारियों की काफी मार रहती है। दवाईयों से फसलों का बचाव करने के लिए कृषि विभाग के पास मैनुअल स्प्रे पंपों की सप्लाई आई है। हालांकि इससे पूर्व किसानों को सोलर तकनीक पर आधारित पंप भी उपलब्ध करवाए गए हैं। लेकिन इस बार उनकी जगह मैनुअल पंप आए हैं। 16 लीटर कैपेसिटी के टैंक के साथ इसे चलाना भी काफी आसान बनाया गया है ताकि हर किसान इसका उपयोग दवा सप्रे करने के लिए कर सके। करीब 650 पंपों की सफाई पहले फेज में आई है। एससी कैटेगरी के बाद दूसरे लोगों के लिए भी यह विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

16 लीटर कैपेसिटी के मैनुअल स्प्रे पंपों की सप्लाई आई है। इन्हें ब्लॉक वाइज किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए सेल सेंटरों पर भेज दिया गया है। 50 फीसदी की सब्सिडी पर यह किसान को दिया जाएगा। किसान इसका फायदा उठाएं।
कुलदीप वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग हमीरपुर।

आधे रेट पर मिलेगा पंप: मैनुअल स्प्रे पंप सब्सिडी पर मिलेंगे इसके लिए किसान को आधे दाम ही चुकाने होंगे। 16 लीटर के इस स्प्रे पंप की कीमत ₹534 रुपए है लेकिन यह किसान को ₹267 रुपए में उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन किसानों ने पहले से ही ब्लॉक सेल सेंटरों पर डिमांड दे रखी है उन्हें यह उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि इसके बाद जो बच जाएंगे उसे दूसरे लोग भी सेल सेंटरों से खरीद सकेंगे। पंपों की सप्लाई सेल सेंटरों पर कृषि विभाग ने भेज दी है।
खबरें और भी हैं...