पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullu News Fashion Designing Diploma Will Start At Kanya Senior Secondary School Paragpur

कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल परागपुर में शुरु होगा फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढलियारा | सीनियर सेकंडरी स्कूल कन्या परागपुर में नया कोर्स (अपपरेल्स मेड एप्स एंड होम फर्निशिंग) परिधान वस्त्र, पोशाक बनावट एवं गृह सज्जा (घर की सजावट) फैशन डिजाइनिंग विषय आ गया है। इस विषय की महिला शिक्षिका ने भी स्कूल में कार्यभार संभाल लिया है। पाठ्यक्रम इस सत्र में अप्रैल से 9 वीं कक्षा से निःशुल्क होगा। फैशन डिजाइनिंग डिप्लोमा का यह प्रशिक्षण नौवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ शुरु होकर प्लस टू तक मिलेगा। प्रधानाचार्य अनुराधा सूद ने बताया कि यह डिप्लोमा आईटीआई के बराबर होगा। इसलिए स्कूल में आस-पास के इलाके की अधिक से अधिक छात्राएं नौवीं कक्षा में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश पाकर इस का लाभ उठा सकते हैं। वहीं 16 वर्ष की आयु पूरी करने के उपरांत इन छात्राओं को इस प्रशिक्षण के साथ कौशल विकास भत्ता भी मिलेगा
खबरें और भी हैं...