- Hindi News
- National
- Ranchi News Fashion Point Gangaur Special Wedding Lifestyle Exhibition Today
फैशन प्वाइंट गणगौर स्पेशल वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन अाज से
इमा कप 18 अप्रैल से, 700 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
सिटी रिपोर्टर . रांची
रांची वासियों के लिए फैशन की दुनिया में कुछ अनोखा और अद्भुत पेश करने के लिए फैशन प्वाइंट लेकर आया है गणगौर स्पेशल वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन। जो अाज से 15 मार्च तक होटल कैपिटल हिल में आयोजित किया जा रहा है। एग्जीबिशन सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेगा। इंट्री चार्जेस 20 रुपए है। साथ ही इंट्री और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया है। जिसमें सिल्वर कॉइन दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि रांची शहर को फैशन की दुनिया में फैशनेबल सिटी के रूप में देखना चाहती हैं। और उनकी हमेशा से ही कोशिश रही है कि अपने शहर के युवा, गृहिणी और सभी लोगों को फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाए, जिससे रांची में बुटीक वाले और व्यवसायी को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बार एग्जीबिशन और भी बेहतरीन होगा। नए कलेक्शन की भरमार होगी, शादी मेहंदी, संगीत पर अलग तरह की पार्टी, बर्थडे, अोकेजनल वेयर, डेली वेयर इस सभी अोकेजन के लिए यहां पर अद्भुत कनेक्शन उपलब्ध है। साथ ही इस अवसर पर स्पेशल बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर सौरभ कांत श्रीवास्तव आ रहे हैं जो प्रियंका चोपड़ा, कंगना राणावत, दीपिका पादुकोण और भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां इन्ही के डिजाइनर किए गए ड्रेसेज पहनती है। वही वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जिबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, कश्मीर, उदयपुर, नागपुर, कानपुर और भी कई शहरों के डिज़ाइनर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें डिजाइनर ड्रेसेस, कुर्ती, प्लाजो, लहंगा, ब्राइडल वेयर, वेडिंग वेयर, पार्टी वेयर, वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न, होम डेकोर, डिजाइनर ब्लाउज, सारी, ज्वेलरीज और भी तरह के कलेक्शन की विशाल रेंज एक ही छत के नीचे आप सभी के लिए उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर रीना अग्रवाल, रेशिका नागपाल, अनुराधा अग्रवाल, उमा, रेनू और शुभम उपस्थित थी।
सिटी रिपोर्टर . रांची
इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) की ओर से आगामी 18 व 19 अप्रैल को रांची के खेलगांव परिसर में राष्ट्रीय आमंत्रण इमा कप कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इमा के तकनीकी निदेशक सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में 700 से ऊपर खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता रांची में चौथी बार आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। खिलाड़ियों के आवासीय व्यवस्था खेलगांव स्थित डोमेट्री व शहर के विभिन्न होटलों में की गई है। सफल संचालन के लिए दो सौ से ऊपर तकनीकी अधिकारी व वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज सिहान जेएस कलाइमनी ने भी प्रतियोगिता में आने की सहमती दे दी है। इसके अलावा वर्ल्ड कराटे चैंंपियनशिप आैर एशियन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेकर देश का झंडा लहराने वाले खिलाड़ी ओडिशा की वेलिना वेलेनटिना, तमिलनाडु की प्रियंका सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएसन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त शैली के कोई भी खिलाड़ी, क्लब या स्कूल भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 9835165518 पर संपर्क किया जा सकता है।