पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैशन प्वाइंट का वेडिंग लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन 13 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फैशन प्वाइंट का गणगौर स्पेशल वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन 13, 14, और 15 मार्च को होटल कैपिटॉल हिल में आयोजित किया जाएगा। एग्जीबिशन सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेगा। इसमें इंट्री चार्ज 20 रुपए हैं। साथ ही इंट्री और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सिल्वर कॉइन दिया जाएगा। एग्जीबिशन के संबंध में तमाम जानकारी देते हुए आयोजक रीना अग्रवाल ने कहा कि उनकी हमेशा से ही कोशिश रही है कि अपने शहर के युवा, गृहणी और सभी लोगों को फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि इस बार एग्जीबिशन और भी बेहतरीन होगा। नए कलेक्शन की भरमार होगी। शादी, मेहंदी, संगीत पर अलग तरह की पार्टी, बर्थडे, अोकेजनल वियर, डेली वियर के यहां पर अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध हैं। साथ ही इस अवसर पर स्पेशल बॉलीवुड सेलिब्रिटी डिजाइनर सौरभकांत श्रीवास्तव आ रहे हैं जिनके डिजाइनर कपड़े प्रियंका चोपड़ा, कंगना राणावत, दीपिका पादुकोण और भी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां पहन चुकी हैं। वहीं इस वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, कश्मीर, उदयपुर, नागपुर, कानपुर समेत कई शहरों के डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें डिजाइनर ड्रेसेस, कुर्ती, प्लाजो, ब्राइडल, वेडिंग वियर, पार्टी वियर, वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न, होम डेकोर, डिजाइनर ब्लाउज, साड़ी, ज्वेलरी के विशाल रेंज उपलब्ध होंगे।
खबरें और भी हैं...