बैंक ऋण आबंटन मे लाएं तेजी:गौतम
हमीरपुर|जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति हमीरपुर की समीक्षा बैठक हमीर भवन में एडीसी रत्तन गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने सभी बैंकों से जिला की सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए ऋण आबंटन मे तेजी लाने तथा समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय समावेश तथा बैंक ऋण लेने हेतू जनता को प्रेरित करने तथा पुराने ऋणों की उचित वसूली करने का आह्वान किया। सभी बैंकों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, हमीरपुर मंडल के मंडल-प्रमुख सिद्धार्थ मजूमदार, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक गुरचरण भटटी, आर बी आई शाखा शिमला के सहायक महाप्रबंधक अवनेश्वर सिंह, डीडीएम नाबार्ड सतपाल चौधरी भी मौजूद रहे।