पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे तेज़ स्पीड वाला ब्रॉडबैंड!

सबसे तेज़ स्पीड वाला ब्रॉडबैंड!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेव ली

बीबीसी टेक्नालाजी रिपोर्टर

लंदन में एक परीक्षण के दौरान ब्रॉडबैंड की सबसे तेज़ स्पीड का टेस्ट सफल हो गया है. इससे ये उम्मीद बंधी है कि मौजूद संरचना के साथ भी डेटा ट्रांसफ़र अब और तेज़ी से संभव हो सकेगा.

दूरसंचार की कंपनियां अल्काटेल-लुसेंट और बीटी ने कहा कि संयुक्त परीक्षण में ब्रॉडबैंड की स्पीड 1.4 टेराबाइट प्रति सेकेंड तक पहुंची. ये रफ्तार इतनी है कि इसमें एक सेंकड के दौरान 44 हाई डिफिनेशन फ़िल्में ट्रांसफर की जा सकती हैं.

यह परीक्षण सेंट्रल लंदन के बीटी टॉवर और इप्सविच के बीच किया गया. इन दोनों जगहों के बीच की दूरी 410 किलोमीटर (255 मील) है.

हालांकि उपभोक्ताओं को ये स्पीड मिलने में अभी सालों का इंतजार करना होगा.

इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी या आईएसपी के लिए यह बहुत अहम माना जा रहा है. टेस्ट के सफल होने से ये माना जा रहा है कि दूरसंचार के क्षेत्र में मौजूद ढांचे के बलबूते भी ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाई जा सकती है.

इसका अर्थ ये भी होगा कि कंपनियों को उपकरणों और दूसरी चीज़ों पर और अधिक धन लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. प्वाइंट टॉपिक के मुख्य प्रबंधकर्ता ऑलिवर जॉनसन कहते हैं, \"बीटी और अल्काटेल-लुसेंट अपने संसाधनों से ज़्यादा धन कमा रहे हैं.\"

प्वाइंट टॉपिक ब्रॉडबैंड का विश्लेषण करने वाली कंपनी है.

(पढ़िएः गूगल का महातेज़ ब्रॉडबैंड)

महत्वपूर्ण उपलब्धि

सबसे तेज़ ब्रॉडबैंड स्पीड का सफल परीक्षण लंदन में किया गया.

अल्काटेल-लुसेंट ने बीबीसी को बताया कि ऊंची बैंडविड्थ की मांग हर साल 35 फ़ीसदी की रफ़्तार से बढ़ रही है. इससे ज़्यादा रफ़्तार से डेटा ट्रांसफ़र करने के बेहतर उपायों की जरूरत बढ़ रही है. यह इंटरनेट कंपनियों के लिए एक बड़ा मुद्दा है.

विशेषतौर फ़िल्म स्ट्रीमिंग वेबसाइट नैटफ्लिक्स जैसी उन कंपनियों के लिए जो भारी डेटा वाली ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध कराती हैं.

तेज़ी से डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए जटिल लेज़र तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह पहला परीक्षण है जो वास्तविक परिस्थितियों में और लैब के बाहर इतनी तेज़ स्पीड हासिल करने के लिए किया गया है.

यह तेज़ स्पीड फ़ाइबर केबल टेक्नोलॉजी से हासिल की गई है, जिसका उपयोग ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों समेत दुनिया के अन्य भागों में पहले से हो रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)