पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिता का निधन, पांच दिन के पैराेल पर जेल से बाहर अाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | कर्णपुरा (हजारीबाग)

पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव के पिता लक्ष्मण साव का बुधवार सुबह निधन हाे गया। वे 80 साल के थे। जमीरा के ठुठुनगवा में रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे। परिजन उनके पार्थिव शरीर केरेडारी के पहरा गांव ले गए। उनके निधन की सूचना पर विधायक अंबा प्रसाद समेत कई लाेग पहरा गांव पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार के लिए पूर्व मंत्री याेगेंद्र साव काे पांच दिन के पैराेल पर जेल से रिहा किया गया। शाम करीब चार बजे याेगेंद्र साव रांची के हाेटवार जेल से पूरी सुरक्षा के साथ पहरा गांव पहुंचे। वहां सत्कुंडवा श्मशान घाट पर उन्हाेंने अपने पिता काे मुखाग्नि दी। इस दौरान टंडवा प्रमुख सीताराम साव, बरही जिप सदस्य अर्जुन साव, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव बालेश्वर कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, विशेश्वरनाथ चौबे आदि अंितम यात्रा में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...