पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तांत्रिक ससुर कहता था-शादी में खर्च हुए 2 लाख रुपए वसूलूंगा बहू को बेचकर, दो बार बेचा और खुल गई पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा. बहू को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छीतरलाल विवाहिता को परेशान करता था और कहता था कि उसकी शादी में दो लाख रुपए खर्च हुए हैं। जिनको वसूलना है। पुलिस ने मामले में छीतरलाल माली (50) पुत्र गोविंद व शनिजा बाबड़ी बूढ़ादीत निवासी दलाल रामदयाल मीणा को गिरफ्तार किया है। 

 

आदतन अपराधी है आरोपी छीतरलाल 

 

डीएसपी बारहठ ने बताया कि पीड़िता के ससुर और आरोपी छीतरलाल  के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 7 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें सबसे ज्यादा धोखाधड़ी, चोरी के मुकदमे हैं। आरोपी आदतन अपराधी है, जो कि तांत्रिक का कार्य भी करता है। लोगों को गुमराह करके उनसे पैसे हड़पना और महिलाओं को भी खरीद-फरोख्त करने का कार्य करता था। 

 

पहले बूढ़ादीत में बेचा, फिर जोधपुर ले गया था बहू को 

 

आरोपी ससुर ने पीड़िता को पहले बूढ़ादीत में बेचा और उसके बाद में जोधपुर में बेच दिया। घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि झालरापाटन झालावाड़ में एक गिरोह कार्यकर्ता है, जो महिलाओं को खरीद-फरोख्त में लिप्त है। छीतरलाल भी इसी तरह की घटनाओं में लिप्त है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। महिला को बेचने वाले दलाल रामदयाल मीणा को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। इनके पहले आरोपी पति वह महिला दलाल व खरीदार को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस घटना का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। 

 

 

30 अप्रैल को थाने पहुंची थी बहू

 

TI रामानंद यादव ने बताया कि महिला को बेचने के मामले में 30 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ने ससुर छीतरलाल  माली, पति भगवतीप्रसाद माली व सास खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें सामने आया कि पीड़िता को आरोपियों ने पहले सनीजा बाबड़ी बूढ़ादीत निवासी श्याम मालव को 90 हजार रुपए में बेचा था। उसके बाद महिला दलाल के मार्फत इसको जोधपुर में बेच दिया। वहां से भागकर पीड़िता  जोधपुर थाने में पहुंची थी। बाद में महिला ने 30 अप्रैल को अंता थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।