पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब के लिए बाप-बेटे ने की युवक की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। राजधानी में शराब खरीदने के लिए लाइन में लगे बाप-बेटे ने ज़रा से विवाद में एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका बेटा भाग निकला। 

 

- वारदात शहर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

- जानकारी के अनुसार मोहबा बाजार में ओवर ब्रिज के सामने स्थित शराब भट्टी में सोमवार को काफी भीड़ थी।

- शराब खरीदने के लिए लाइन में लगे लोगों में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए होड़ मची हुई थी और जमकर धक्का मुक्की हो रही थी।

- इस बीच शिव नायक नामके एक युवक ने लाइन तोड़ने की कोशिश कर आगे निकलने का प्रयास किया।

- इस पर लाइन में ही लगे शराबी शिव देवार और उसके बेटे का युवक शिव के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनमें मारपीट होने लगी।

- आरोप है कि दोनों ने शिव को दौड़ा दौड़ा कर बुरी तरह से पीटा। इससे शिव की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाप शिव देवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके बेटे की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...