पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Fear Of Caraina Will Bring Taiba From Chicken Rs 40 Even Buyers Were Not Found In Kilos

काेराेना का डर... चिकेन से लाेगाें ने की ताैबा, 40 रु. किलो में भी नहीं मिले खरीदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | रंगाें के त्योहार हाेली में इस बार काेराेना के भय से सामूहिक रूप से हाेली खेलने वालाें की संख्या भी काफी कम रही। काेराेना के खौफ का सबसे अधिक असर चिकेन काराेबारियाें पर पड़ा। नॉनवेज खाने से अधिकतर लाेगाें ने ताैबा कर ली। रांची में चिकेन की बिक्री मात्र 10 से 15% ही हुई। हरमू बाजार के चिकेन काराेबारी शमीम ने बताया कि हाेली पर 300 से 400 किलाे चिकेन बेचते थे, लेकिन इस बार 50 किलाे भी नहीं बिका। जबकि 40 रुपए किलो का बाेर्ड लगा दिया था। हालांकि मटन की मांग रही। 700 से 900 रुपए प्रति किलाे तक खस्सी का मीट बिका।
खबरें और भी हैं...