पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Fear Of Virus Spread Due To Biometrics Attendance Thumbs Appearing In Pos Machines Of Ration Depot

बॉयोमीट्रिक्स हाजिरी से वायरस फैलने का डर, राशन डिपो की पोस मशीनों में लग रहे अंगूठे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में केंद्र सरकार के बाद अब हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन ने भी आदेशों की एडवाइजरी जारी कर कर्मचारियों की बॉयोमीट्रिक्स हाजिरी पर रोक लगा दी है। लेकिन अभी तक भी राज्य के भीतर लाखों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बॉयोमीट्रिक्स आॅपरेशनल तरीके से ही मशीनों में अंगुलियों का निशान लगाकर ही राशन जारी हो रहा है। उसको लेकर अभी तक भी राज्य के हजारों डिपो को आदेश जारी नहीं हो पाए हैं कि वहां भी मैनुअली तरीके से ही राशन को उपभोक्ताओं को जारी किया जाए या यहां से किसी तरह की बीमारी का खतरा न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएं। यही नहीं जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर सैकड़ों अलग-अलग बैंकों के एटीएम चल रहे हैं, जहां से रोजाना करोड़ों रुपए की राशि हजारों बैंक उपभोक्ता निकालने के अलावा दूसरे अकांउट के कार्य कर रहे हैं, उनके लिए भी अभी तक कोई ठोस एडवाइजरी जारी नहीं हो सकी है। हालांकि एटीएम में रोजाना ऐसे में लोग आते हैं, जो बाहरी देशों के दौरे भी कर चुके हैं। अब लोगों की मांग उठने लगी है कि इस बारे भी उपभोक्ताओं को ऐसे प्रबंध किए जाएं ताकि उन्हें वायरस से बचने के भी उपाए हो सकें और उन्हें किसी तरह की मानसिक समस्या से भी दो-चार न होना पड़े व स्वास्थ्य विभाग भी इससे बचाव बारे जानकारी साझा करंे।

मैनुअली हो राशन की सप्लाई लोगों को कहना है कि राशन के डिपो पर भी जिस तरह से कर्मचारियों की बॉयोमीट्रिक्स हाजिरी को बंद कर दिया गया है। उसी तरह से राशन का वितरण भी डिपाे स्तर पर पोस मशीनों जहां अंगुली लगाने पर ही संबधित राशन कार्ड होल्डर्स को हर महीने राशन का कोटा जारी होता है। उसकी जगह मैनुअली तरीके से ही राशन जारी करने के आदेश हर डिपो को जारी किए जाएं या वहां पर स्वास्थय विभााग एेसे कदम उठाए कि इस सिस्टम से एेसा उपभाेक्ताअाें काे कोई खतरा न रहे। उपभोक्तओं राजेश शर्मा, अमित मेहरा, अश्वनी शर्मा, किशोरी लाल ठाकुर, प्रकाश चंद, सामाजिक संगठन प्रभात सुधार सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन, सुनील शर्मा, कृष्ण चंद, नीलम, अनिता, सोनिया, रेणू बाला, कुलदीप चौधरी, अजय शर्मा व अशोक कुमार सहित कई लोगों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने से लेकर डिपो, एटीएम व दूसरे कई स्थानों पर भी लोग सुविधाएं लेने के लिए अंगुली या अंगूठे के ही निशान लगाने पड़ रहे हैं। कई स्थानों पर तो वह लोग भी आते-जाते रहते हैं, जो बाहरी देशों में भी भ्रमण कर चुके हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को भी लोगों को सुविधाएं देने और वायरस से बचाव के लिए पहले जैसे मैनुअली तरीके से कुछ दिन कार्य करने के निर्देश जारी करने चाहिए या इन स्थानों पर किसी तरह से वायरस फैलने का स्कोप न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कड़े कदम उठाए।

आदेशों में क्या नेशनल हेल्थ मिशन हिमाचल निदेशालय की ओर से जारी ताजा एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि कर्मचारियों की ओर से बॉयोमीट्रिक्स हाजिरी जो लगाई जा रही है, उससे वायरस के संक्रमण का खतरा है। इन आदेशों में कहा गया है कि ट्रांसमिशन कोविड-19 का खतरा होने से इन कर्मचारियों की हाजिरी को मैनुअली तरीके से लगाया जाए। उल्लेखनीय है कि अभी तक हालांकि हिमाचल से ऐसा कोई मरीज कोरोना वायरस का सामने नहीं आया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने को लेकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है, लेकिन एहतियात के तौर पर यहां यह वायरस किस तरह से फैलने से रुक सकता है, इसको लेकर जरूर कड़े कदम उठाए जाने लगे हैं।
खबरें और भी हैं...