पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लॉन्च हुई होंडा की नई अमेज कार, इन लोगों को मिलेगी 50 हजार रु तक सस्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऑटो डेस्क। जापानी कार कंपनी होंडा ने अपनी फ्लैगशिप कार अमेज का सेकंड जनरेशन वर्जन लॉन्च किया है। पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में मिलने वाली इस नई अमेज की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। कंपनी ने इसे 4 वेरिएंट E, S, V, VX में लॉन्च किया है।

 

 

पेट्रोल वर्जन के लिए 5.59 लाख से लेकर टॉप मॉडल में 7.99 लाख रुपए तक चुकाने होंगे। वहीं, डीजल वाली नई अमेज 6.69 लाख से 8.99 लाख रुपए के रेंज में मिलेगी। 21 हजार रु देकर नई अमेज की बुकिंग स्टार्ट हो गई है। पेट्रोल वर्जन में कार का माइलेज 19.5 किमी है। वहीं, डीजल वर्जन में 27.4 KMPL का मिलेगा।

 

 

मिलेगा पुरानी वाली से ज्यादा स्पेस

 

- कंपनी ने नई अमेज में इंटीरियर स्पेस का खास ध्यान दिया है। कार में आगे और पीछे दोनों तरफ पहले से ज्यादा लेग स्पेस मिलेगा।
- साथ ही व्हीलबेस बढ़ाते हुए कंपनी ने नई अमेज के नी-रूम को भी बढ़ाया है। खास तौर पर पीछे की सीट पर दोनों तरह के स्पेस बढ़ाकर पहले वाली अमेज की एक बड़ी शिकायत को दूर करने की कोशिश की गई है। 
- नई अमेज की सीधी टक्कर सिडान सेगमेंट की डिजायर, हुंडई एक्सेंट, टाटा टियागो और फोर्ड एस्पायर अपलिफ्ट से होगी। 

 

 

पहले 20 हजार लोगों को मिल सकता है 50 हजार रु का डिस्काउंट

 

- नई होंडा अमेज खरीदने वाले पहले 20 हजार कस्टमर्स को कंपनी कम कीमत पर कार देगी। हालांकि, इस ऑफर में कितना डिस्काउंट मिलेगा, इसको लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिस्काउंट करीब 50 हजार रुपए तक का हो सकता है।
- इतना ही नहीं, होंडा ने अपनी नई अमेज की ऑल इंडिया कीमत भी एक सी रखने का प्लान किया है। ऐसे में एक्सशोरूम प्राइस सभी जगह लगभग सेम ही रहेगा। 

 

 

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें अंदर से कैसी दिखती है नई होंडा अमेज... साथ ही जानें इसके फीचर्स

खबरें और भी हैं...