पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचेन्नई. तमिलनाडु के एक प्राइवेट कॉलेज के एग्जाम में ज्यादा नंबर दिलाने के लिए अफसरों के साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला लेक्चरर को अरेस्ट कर लिया गया है। महिला लेक्चरर पर आरोप है कि वो कॉलेज की लड़कियों को ज्यादा नंबर दिलाने और स्कॉलरशिप दिलवाले के लिए उनसे अफसरों के साथ कम्प्रोमाइज करने की सलाह देती थी। हालांकि लेक्चरर ने इन गंभीर आरोपों से इनकार किया है। क्या है पूरा मामला...
- मामला तमिलाडु के अरुप्पूकोट्टई के देवांग आर्ट कॉलेज का है। यहां एक महीने पहले महिला लेक्चरर ने लड़कियों से अफसरों के साथ एडजस्ट करने जैसे शब्द कहे थे।
- लड़कियों और लेक्चरर की बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- ऑडियो में लेक्चरर को ये कहते सुना जा रहा है कि 85% नंबर और स्कॉलरशिप के लिए लड़कियों को कुछ एजुकेशन अफसरों के साथ एडजस्ट करना चाहिए।
- बाद में कॉलेज और कुछ महिला संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने महिला लेक्चरर को घर से अरेस्ट कर लिया।
- हालांकि लेक्चरर ने दावा किया है कि उसकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। उसका अफसरों के साथ रिलेशन बनाने की सलाह देने की कोई नीयत नहीं थी।
जांच के बाद लेक्चरर निलंबित
- मामले में कॉलेज के सचिव रामासामी ने बताया कि कॉलेज के तीन प्रोफेसरों ने पहले दौर की जांच पूरी कर ली है। इसके आधार पर आरोपी लेक्चरर को सस्पेंड कर दिया है।
- महिला लेक्चरर की गिरफ्तारी के वक्त काफी ड्रामा हुआ था। क्योंकि उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया और फिर करीब 50 पुलिसकर्मी को पीछे के दरवाजे से लेक्चरर को अरेस्ट करना पड़ा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.