पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. बेटियां का कोख में कत्ल करवाने वाली दो महिला दलालों को शु़क्रवार को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ कार्रवाई करके गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला दलाल जौहरी बाजार निवासी 60 वर्षीय ओमा उर्फ ओमी देवी यादव और वैशाली नगर निवासी 60 वर्षीय पुष्पा निगम हैं। दोनों महिला बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार के आसपास की महिलाओं को भ्रूण जांच के लिए प्रताप नगर-कुंभामार्ग स्थित विधान डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच के लिए ले जाती थी। यहां पर महिलाओं की सामान्य सोनोग्राफी होती, लेकिन दलाल उन्हें मनगढ़ंत कहानी सुना कर राशि वसूलती थी।
ऐसे किया कार्रवाई का खुलासा
- अध्यक्ष, राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से जौहरी बाजार एवं आसपास की गर्भवती महिलाओं का भ्रूण लिंग जांच करने की शिकायत मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद डिकाय टीम तैयार की गई। टीम ने दलाल ओमा से संपर्क किया। इसके बाद दलाल ने डिकाय गर्भवती एवं सहयोगी महिला को जौहरी बाजार बुलाया। वहां से दलाल ओमा डिकाय व सहयोगी को ऑटो से प्रतापनगर कुंभा मार्ग ले गई। जहां पर पुष्पा निगम मिली। पुष्पा ऑटो से विधान डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गई। सेंटर पर महिला की सामान्य सोनोग्राफी की गई। बाहर बैठी दलाल पुष्पा ने मनगढ़ंत तरीके से भ्रूण लिंग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सहयोगी महिला का इशारा पाकर टीम ने दोनों महिला दलालों को गिरफ्तार कर डिकाय राशि हू-बू-हू नंबरी नोट बरामद किए। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सीआई हरिनारायण शर्मा, अरुण चौधरी, जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक जयपुर प्रथम बबीता चौधरी, जयपुर द्वितीय मनीषा शर्मा शामिल थे।
तीन माह में की 17 डिकाय कार्रवाई
- पीसीपीएनडीटी टीम ने तीन महीने में 17 और अब तक की 113वीं डिकाय कार्रवाई की है। जनवरी में 7, फरवरी में 4, मार्च में 2 एवं अप्रेल में अबतक 2 डिकाय कार्रवाई की हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.