पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के 29वें जन्मदिन पर सगाई से दो दिन पहले मंगेतर ऐश्वर्या ने फोन पर उन्हें बधाई दी। कहा- हैप्पी बर्थ-डे। मीडियाकर्मियों के पूछने पर सकुचाते तेजप्रताप ने इसे स्वीकार किया और खास गिफ्ट के संबंध में हंसते हुए कहा- सबसे बड़ी गिफ्ट तो वे ही हैं। सुबह ही पिताजी लालू प्रसाद ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके पहले तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। भाई-बहनों से मिलकर और फोन पर उन्होंने आशीष एवं स्नेह लिया। छोटे भाई तेजस्वी यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य व सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर ईश्वर से बिहार के लोगों के लिए खुशी एवं शांति मांगी।
महादलित बच्चों के साथ काटा केक
- इसके बाद उन्होंने बिल्कुल सादे तरीके से पटना के यारपुर में महादलित बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।
- गरीबों के बीच केक काटा और कहा कि समाज में कोई बड़ा और छोटा नहीं है। सबको मिलकर देश को सशक्त करना होगा।
- हम वोट की राजनीति करने नहीं आए हैं। गरीबों के बीच जन्मदिन मनाने में मुझे आनंद आता है। उन्होंने नीमतल मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
- बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर को नमन किया और 29 गरीब दलित समाज के बच्चों के साथ केक काटा, बच्चों को अपने हाथों से केक खिलाया और उनके बीच चॉकलेट और नए वस्त्रों का वितरण किया।
- बाद में दलित बस्ती में घूमकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना। तेजप्रताप ने यारपुर स्थित कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया।
बधाई के लिए लगा तांता
- 10 सर्कुलर रोड में बधाई देने कई विधायक एवं पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे।
- विधायक अनवर आलम, मो. नेमतुल्लाह, भाई अरुण कुमार, आदि नेताओं ने फूलमाला और बुके भेंटकर बधाई दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.