- इस जीत से क्रोएशिया 3 अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया है
- नाइजीरिया सबसे ज्यादा 6 विश्व कप खेलने वाला पहला अफ्रीकी देश बना
कालिनिग्राद. विश्व कप में ग्रुप डी के दूसरे मुकाबले में क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हरा दिया। कालिनिग्राद स्टेडियम में हुए इस मैच में विलियम इकौंक ने 71वें मिनट में मोंजुकिच को बॉक्स के अंदर गिरा दिया। इसके बाद रेफरी ने क्रोएशिया को पेनाल्टी दी और लुका मोड्रिच ने इसे गोल में बदल दिया। इससे पहले नाइजीरिया के एटेबो ने 32वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। क्रोएशिया के मोंजुकिच के हेडर को एटेबो ने बचाने के चक्कर में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।
टर्निंग प्वाइंटः 30 मिनट का खेल खत्म होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। 32वें मिनट में क्रोएशिया को मोंजुकिच ने हेडर से गोल करने की कोशिश की, लेकिन नाइजीरिया के एटेबो बीच आ गए। हालांकि उन्होंने डिफलेक्ट करने की कोशिश में गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया।
इवान रकिटिच को मिला पहला मैच का पहला येलो कार्ड
- क्रोएशिया ने मैच में पहला बदलाव 60वें मिनट में किया। उसने क्रेमेरिच की जगह ब्रोजोविच को मैदान पर उतारा। उसके बाद रेबिच की जगह कोवाचिच को 79वें मिनट और मोंचुकिच की जगह जाका को 86वें मिनट में उतारा। इससे पहले रेफरी ने क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी इवान रकिटिच को 30वें मिनट में मैच का पहला येलो कार्ड दिखाया। उनके बाद 89वें मिनट में ब्रोजोविच को येलो कार्ड मिला।
- 62वें मिनट में नाइजीरिया ने इवोबी की जगह अहमद मूसा को, 72वें मिनट में इघालो की जगह इहेनाचो को और 88वें मिनट में कप्तान जॉन मिकेल की जगह इन्वांको को मैदान पर उतारा। 70वें मिनट में इकौंक को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया।
14 प्रयास के बाद भी गोल नहीं कर सकी नाइजीरिया
टीम | गोल का प्रयास | कॉर्नर | बॉल पजेशन | पास | बॉल एक्यूरेसी |
क्रोएशिया | 11 | 6 | 53% | 451 | 80% |
नाइजीरिया | 14 | 5 | 47% |
399 |
78% |
विश्व कप में पहली बार आमने-सामने हुईं दोनों टीमें
- विश्व कप में दोनों टीमों के बीच पहली बार मुकाबला हुआ। फीफा रैंकिंग में क्रोएशिया नाइजीरिया से 28 पायदान ऊपर है। मैच जीतकर उसने इसे साबित भी किया। क्रोएशिया की 20वीं और नाइजीरिया की 48वीं रैंकिंग है।
- क्रोएशिया ने अब तक 4 बार विश्व कप में भाग लिया है। इस दौरान उसने 17 मैच खेले, जिनमें 8 जीते और 7 हारे हैं। वह 2 मुकाबले ड्रॉ कराने में सफल रहा। वहीं, नाइजीरिया की टीम छठी बार विश्व कप में भाग ले रही है। उसने अब तक 19 मैच खेले हैं। इनमें से सिर्फ 5 जीते, जबकि 11 हारे हैं। 3 का परिणाम नहीं निकला।
रविवार को होने वाले मैच
मुकाबला | ग्रुप | वेन्यू | शुरुआत का भारतीय समय |
क्रोएशिया v/s सर्बिया | ई | समारा एरिना | शाम 5:30 बजे |
जर्मनी v/s मेक्सिको | एफ | लुझनिकी स्टेडियम | शाम 8:30 बजे |
ब्राजील v/s स्विटजरलैंड | ई | रोस्तोव एरिना | रात 11:30 बजे |