- उरुग्वे की टीम में सुआरेज सबसे ज्यादा 52 गोल करने वाले फुटबॉलर हैं
- सुआरेज उरुग्वे के लिए तीन विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
रोस्तोव. विश्व कप में ग्रुप के ए में दो बार की चैम्पियन उरुग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से हरा दिया। 1954 के बाद पहली बार उरुग्वे की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत हासिल की है। तब उसने पहले मैच में चेकोस्लोवाकिया को 2-0 और दूसरे मैच में स्कॉटलैंड को 7-0 से हराया था। सऊदी के खिलाफ उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने अपने 100वें मैच में गोल किया। उन्होंने 23वें मिनट में कॉर्नर से आए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। सुआरेज का 10 विश्व कप मैच में ये छठा गोल है।
1994 से विश्व कप में कोई मैच नहीं जीत पाई सऊदी अरब
इस जीत के साथ ही ग्रुप ए से रूस और उरुग्वे की टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। जबकि, मिस्र और सऊदी अरब बाहर हो गए। रूस ने सऊदी अरब को उसके पहले मैच में 5-0 से हरा दिया था। सऊदी की टीम ने 1994 के बाद से 4 विश्व कप खेली है लेकिन, कभी जीत हासिल नहीं कर पाई। वहीं, मिस्र को उरुग्वे और रूस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
8 प्रयासों के बाद भी गोल नहीं कर पाई सऊदी की टीम
टीम | गोल का प्रयास | कॉर्नर | बॉल पजेशन | पास | पास एक्यूरेसी |
उरुग्वे | 13 | 3 | 47% | 391 | 87% |
सऊदी अरब | 8 | 4 | 53% |
595 |
86% |
सऊदी अरब ने किया मैच में पहला रिप्लेसमेंट
मैच में पहला रिप्लेसमेंट सऊदी अरब ने किया। उसने 44वें मिनट में तासीर की जगह हुसैन को और 75वें मिनट में हतन बाहबरी की जगह मोहम्मद कानो को मैदान पर उतारा। उसके बाद 78वें मिनट में फवाद की जगह स्ट्राइकर अलसहलावी को खेलने भेजा। उरुग्वे ने 59वें मिनट में दो बदलाव किए। उसने रोड्रिगेज की जगह लक्जाट और वेसिनो की जगह लुकस टरेरा को मैदान पर उतारा। 82वें मिनट में उरुग्वे ने तीसरा बदलाव किया और कार्लोस सांचेज की जगह नान्डेज को मैदान पर भेजा।
अंक तालिका- ग्रुप ए
देश | मैच खेले | जीते | हारे | ड्रॉ | अंक |
रूस | 2 | 2 | 0 | 0 | 6 |
ऊरुग्वे | 2 | 2 | 0 | 0 | 6 |
मिस्र | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
सऊदी अरब | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 |
टीमें:
उरुग्वे (शुरुआती एकादश): एफ मुसलेरा (गोलकीपर), जेएम जिमेनेज, डी गोडिन (कप्तान), जी वरेला, सी सांचेज, आर बेनटनकुर, सी रोड्रिग्ज, लुई सुआरेज, एम वेसिनो, ई कवानी, एम कासेरेस।
सऊदी अरब (शुरुआती एकादश): अलोवास (गोलकीपर), ओसामा (कप्तान), अली, अल बुरायक, सलमान, हाटन, यासीर, ओतायफ, तासीर, सलीम, फहाद।
20 जून को हुए अन्य मुकाबलों के नतीजे
ग्रुप बी में पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हराया।
ग्रुप बी में स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराया।
21 जून को होने वाले मुकाबले
मुकाबला | ग्रुप | वेन्यू | शुरुआत का भारतीय समय |
डेनमार्क v/s ऑस्ट्रेलिया | सी | समारा एरिना | शाम 5:30 बजे |
फ्रांस v/s पेरू | सी | यूकेतारिनबर्ग एरिना | शाम 8:30 बजे |
अर्जेंटीना v/s क्रोएशिया | डी | निझमी नोवोग्राद स्टेडियम | रात 11:30 बजे |