पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंकों को कैश नहीं मिलने से नगदी संकट बरकरार है। ऐसी स्थिति में वे ही एटीएम कैश दे पा रहे हैं, जो कि ब्रांचों में लगे हुए हैं। इन्हें ऑन साइड एटीएम कहा जाता है। इन्हें रोज बैंकों में जमा होने वाले कैश से ब्रांच द्वारा ही भरा जा रहा है। जानकारों के अनुसार, शहर की 32 बैंकों की 130 ब्रांचेज में एटीएम लगे हुए हैं। इन्हें दोपहर 12 बजे भरा जाता है। इसलिए यदि आपको कैश चाहिए तो ऑफ साइड एटीएम के बजाय ऑन साइड एटीएम से निकाल सकते हैं। ज्ञात हो कि सोमवार तक कैश नहीं भरे जाने से करीब 150 ऑफ साइड एटीएम पूरी तरह खाली हो गए थे।
सेंट्रल बैंक के पास नहीं बचा कैश, 140 करोड़ की भेजी डिमांड: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 100 करोड़ लिमिट वाली चेस्ट में कैश नहीं बचा है। सूत्रों के अनुसार, पांच दिन पहले 60 करोड़ रुपए की डिमांड के लिए पत्र लिखा था, वह अब तक नहीं मिला है। सोमवार को फिर अलग से और 80 करोड़ की डिमांड के लिए आरबीआई को डिमांड लेटर भेजा गया है।
इन शाखाओं के ऑन साइड एटीएम से निकाल सकते हैं कैश
एसबीआई: जीवाजी चौक बाड़ा, फूलबाग, जयेंद्रगंज, जीआर मेडिकल कॉलेज, मयूर मार्केट, मुरार,मेला रोड, रामबाग कॉलोनी, मोतीमहल, सिटीसेंटर, डीआरडीई, गोरखी, एमआईटीएस, पाटनकर बाजार, लक्ष्मीगंज, कंपू, हजीरा, सिटीसेंटर।
सेंट्रल बैंक: जनकगंज, सिकंदर कंपू, ओल्ड ग्वालियर, पुरानी छावनी, थाटीपुर, जीडीए ऑफिस।
पीएनबी: नया बाजार, सराफा बाजार, जयेंद्रगंज, चेतकपुरी, हजीरा, मुरार, कैंट, थाटीपुर
यूको बैंक: हाईकोर्ट, सराफा बाजार, छत्री बाजार, नया बाजार, बिरला नगर, मुरार कृषि विवि।
ओबीसी: नया बाजार, थाटीपुर, सिटी सेंटर।
एचडीएफसी: ग्वालियर, पाटनकर बाजार।
कर्नाटका बैंक: जयेंद्रगंज।
बैंक ऑफ बड़ौदा: सराफा बाजार, फूलबाग रोड, मुरार।
आईडीबीआई: सनातन धर्म मार्ग, नया बाजार
आईसीआईसीआई: सिटीसेंटर, बैंक ऑफ इंडिया-फूलबाग, जीवाजी चौक, मुरार, डीडी नगर
केनरा बैंक: दाल बाजार, गोला का मंदिर
पीएनबी ने 34 एटीएम के लिए दिए 2 करोड़ रुपए: पंजाब नेशनल बैंक ने अपने शहर के 34 एटीएम में कैश भरने के लिए कैश भरने वाली एजेंसियों को 2 करोड़ रुपए दिए। ये सभी एटीएम 40 लाख रुपए की कैपेसिटी वाले हैं। यदि हर एटीएम में कैश भरा जाए तो एक एटीएम के लिए पांच लाख 88 हजार 235 रुपए मिल पाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.