पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/रायसेन. जिले की गैरतगंज की विपणन सहकारी समिति के खरीदी केन्द्र से तीन ट्रकों में भरकर नए गेहूं के बीच घुन लगा 700 बोरी गेहूं वेयर हाऊस भेज दिया। जब वेयर हाऊस कर्मचारियों ने बोरी चेक की तब पता चला कि गेहूं पुराना और घुन लगा हुआ है।
-गैरतगंज की विपणन सोसायटी से रायसेन के गुरु साहिब वेयर हाउस बम्हौरी पहुंचे तीन ट्रकों की जांच में नई बाेरियों में पुराना घुना गेहूं भरा पाया गया। यह जानकारी मिलते ही नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब गेहूं (630 क्विंटल) की जब्ती बनाई। नॉन के अधिकारी जांच के बाद सोसायटी प्रबंधक सहित इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। यह पूरा मॉल करीब 12 लाख 60 हजार रुपए का है।
खराब गेहूं की जानकारी ऐसे मिली
-वेयर हाउस पर लगे तौल कांटे पर पहले उसकी तुलाई की गई। इसके बाद जब 360 बोरी (180 क्विंटल) गेहूं ट्रक एमपी 09 केडी 7275 से उतारकर वेयर हाउस में रखा जा रहा था, तभी वेयर हाउस संचालक श्यामलाल चौकसे ने एक बोरी से गेहूं निकालकर देखा तो उसमें गेहूं के साथ घुन के कीड़े नजर आए। उन्होंने इसकी जानकारी नान के जिला प्रबंधक एमएस तोमर को दी। श्री तोमर ने गेहूं की कुछ बोरियों के साथ पुराना गेहूं भरा होना पाया गया। श्री तोमर ने सैंपल कलेक्टर भावना वालिंबे को दिखाया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक के खिलाफ नुकसान की भरपाई करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जांच के बाद बनाया पंचनामा
-गोदाम संचालक श्यामलाल चौकसे ने इसकी जानकारी नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को दी। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक एमएस तोमर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पंचनामा बनाया। इस मामले में समिति संचालक का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि पुराना गेहूं कैसे आया। लेकिन वे हम्मालों पर आरोप लगाने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हम्मालों ने किसानों से ऐसा गेहूं खरीदा हो।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
-गैरतगंज विपणन सहकारी समिति से जो गेहूं खरगावली वेयर हाऊस भेजा गया था, वह गेहूं पुराना निकला है। मामले की अधिकारी जांच कर रहे हैं, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। -भावना वालिम्बे कलेक्टर, रायसेन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.