पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। पांच अप्रैल को काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद दो दिन बाद जमानत पर रिहा किए गए सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश जाने के लिए अनुमति जोधपुर कोर्ट से मिल गई है। सलमान की तरफ से कहा गया है कि उन्हें शूटिंग के लिए अमेरिका, कनाडा और नेपाल जाना है।
विदेश जाने पर थी रोक
- बीस वर्ष पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इस पर उन्हें जोधपुर जेल भेज दिया गया था। दो दिन पश्चात कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की थी कि वे बगैर उसकी अनुमति के विदेश नहीं जा सकेंगे।
- अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग के लिए सलमान को विदेश जाना है। इस कारण सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने जिला एवं सेशन न्यायालय में आवेदन कर अमेरिका, कनाडा व नेपाल यात्रा के लिए अनुमति मांगी थी। बाद में न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने सलमान को विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी।
सलमान की वजह से फिल्ममेकर्स के 385 करोड़ दांव पर
रेस 3 : 100 कराेड़
भारत :200 करोड़, शूटिंग शुरू होना बाकी है
दबंग 3 : 85 करोड़, शूटिंग शुरू होना बाकी है
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.