पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म ने अभी तक करीब 51.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। मुंबई में बुधवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी हुई। इवेंट में फिल्म की टीम से देशभक्ति का आइडिया शेयर करने को कहा गया। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर ने कहा, नेशन ही मेरा घर है। मैं अपनी देशभक्ति को जस्टिफाई नहीं कर सकता। मैं यहीं रहना चाहता हूं, यहीं फिल्में बनाना चाहता हूं। मैं एब्रॉड नहीं जाना चाहता और ना ही ऑस्कर जीतना चाहता हूं। करन ने हंसते हुए कहा, मैं सिर्फ शॉपिंग करने विदेश जाता हूं'।
इवेंट में डायरेक्टर-शायर गुलजार भी मौजूद थे। गुलजार की बेटी मेघना गुलजार 'राजी' फिल्म की डायरेक्टर हैं। गुलजार ने बिटिया मेघना गुलजार के साथ स्टेज शेयर किया और 'राजी' की सफलता को लेकर कुछ ऐसे शब्द कहे कि मेघना की आंखें नम हो गईं। गुलजार ने कहा, 'यही वो पीढ़ी है जो सिनेमा को इस प्रतिष्ठा तक लेकर आई है। जी चाहता है कि इनका हाथ पकड़ लूं और आगे लेकर जाऊं'। ये सुनकर मेघना की आंखे नम हो गई। फिर गुलजार ने मेघना को गले लगा लिया। पार्टी में आलिया भट्ट, विक्की कौशल, मेघना गुलजार, सोनी राजदान, शंकर महादेवन, रजत कपूर सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए। पार्टी में आलिया येलो कलर के लहंगे में स्पॉट हुईं।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखें पार्टी की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.