पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म वीरे दी वेडिंग, करीना कपूर, सोनम कपूर, Film Veere Di Wedding New Song Laaj Sharam

'वीरे दी वेडिंग' का नया सॉन्ग, गाने में स्मोकिंग करती दिखीं सोनम-स्वरा, करीना हैरान-परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना 'लाज शरम..' सोमवार को रिलीज हुआ। गाने को देखकर लगता है कि करीना कपूर की शादी की तैयारियां चल रही है। वे फ्रेंड्स सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ शॉपिंग कर रही है और ज्वैलरी खरीद रही है। इन्हीं सबके बीच करीना अपनी शादी की तैयारी को लेकर हैरान-परेशान भी नजर आ रही हैं। गाने में चारों फ्रेंड्स यानी करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मस्ती-मजाक करती दिख रही हैं। सोनम और स्वरा को स्मोकिंग करते भी दिखाया गया है। गाने को दिव्या कुमार और जैसलीन रॉयल ने गाया है। आपको बता दें कि फिल्म 1 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक घोष है। फिल्म को रिया कपूर, निखिल द्विवेदी, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया है।

खबरें और भी हैं...