गरीब बच्चों को दी आर्थिक सहायता
भरेड़ी| गायत्री परिवार ट्रस्ट भोरंज की ओर से गांव ठारा के सौजन्य से गरीब बच्चों में 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि बांटने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यतिथि भोरंज एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शिरकत की । मुख्य ट्रस्टी रामदास शर्मा ने बताया गरीब बच्चों की सहायता हो सके। करीब 12 बच्चों में 50 हजार के चेक वितरित किए गए। इस मौके पर तारा चंद, शमशेर सिंह ठाकुर, जंय चंद, योग राज, प्रीतम चंद ठाकुर ने भी भाग लिया।