पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग के साथ सौतेला पिता कर रहा था छेड़छाड़, मां ने देखा तो दी धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। पुलिस द्वारा चलाए गए मनचला पकड़ो अभियान का असर खत्म होता नजर आ रहा है। शहर में फिर छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई है। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

 

1)  सौतेले पिता ने की हरकत 

 खजराना थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने ही नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। खजराना पुलिस के मुताबिक घटना सुपर पैलेस कॉलोनी की हैं। यहां रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता मुजीबुर पिता युनूस रहमान ने छेड़छाड़ कर दी। सोमवार को नाबालिग घर में सो रही थी। तभी आरोपी वहां आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसकी नींद खुली तो उसका मुंह दबा दिया। ताकि वह शोर न मचा सके। इस दौरान मां वहां पहुंची और घटना देखी तो उसे भी धमकी देकर चुप रहने का बोला। लेकिन मां नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। नाबालिग ने बताया सौतेले पिता काफी वक्त से उसके साथ हरकतें कर रहा था।


2)  युवती से छेड़छाड़, रोकने पर की मारपीट 
 आजाद नगर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक घटना खारोल मोहल्ला, मूसाखेड़ी की है। यहां रहने वाली एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने पिंटू पिता बाबूलाल और सुनील पिता बाबूलाल के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की और युवती के विरोध करने पर उससे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। 


3)  छेड़छाड़ के बाद दी जान से मारने की धमकी 
 छेड़छाड़ की एक अन्य घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल कांकड़ में हुई। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक नाबालिग की शिकायत पर मुकेश पिता श्यामलाल चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने नाबालिग का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी तक दे दी। घटना के बाद नाबालिग थाने पहुंची और मामले में कायमी करवाई। 
 
4)  पीछा कर दी जान से खत्म करने की धमकी
 एरोड्रम इलाके में एक युवती का पीछा कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना केशव नगर की है। युवती की शिकायत पर पुलिस किरण कुमार साधव निवासी सुखलिया के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी द्वारा लगातार युवती का पीछा कर रहा था। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

खबरें और भी हैं...