पेट्रोल पंप पर विवाद को लेकर दोनों ओर से प्राथमिकी
सिल्ली|झाबरी स्थित आदित्य किसान सेवा नामक पेट्रोल पम्प के दो पार्टनरों ने सिल्ली थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। झाबरी निवासी आदित्य प्रकाश ने अपने पार्टनर सामलोंग नामकुम निवासी राम प्रसाद महतो, उनकी प|ी मीरा महतो, पुत्र विकास महतो एवं लोवाडीह निवासी अजय महतो पर कांड संख्या 21/ 20 के तहत पम्प से जबरन एक लाख तीन हजार रुपये ले जाने एवं मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर मीरा देवी ने भी आदित्य प्रकाश पर कांड संख्या 22/20 के तहत पैसे के हिसाब में गड़बड़ी करने व धोखा देने का आरोप लगाया है। सिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।